फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीसीटीवी की निगरानी में होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

Sat, 20 Jan 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
25 जनवरी से शुरू होगी यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। 25 जनवरी से इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी। इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा भी सीसीटीी की निगरानी में कराने की तैयारी चल रही है।
जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 401 विद्यालय है। इनमें 22 राजकीय, 70 वित्त पोषित व 309 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 78 हजार 206 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें हाईस्कूल के 42 हजार 306 और इंटरमीडिएट के 36 हजार 274 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा को सीसीटीी कैमरे की निगरानी में कराया जाएगा। सचल दल बनाने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सचल दल प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र का भ्रमण करेगा। प्रयोगात्मक परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं की केंद्र के अंदर प्रवेश से पूर्व चेकिंग की जाएगी। आपत्तिजनक चीज न होने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

डीआईओएस जगदीश शुक्ला ने बताया कि यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा सकुशल और नकल विहीन कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी।

गांधी स्टेडियम परिसर में घोड़ा बग्गी झांकी भ्रमण कार्यक्रम में पूजा करते मुख्यअतिथि व मौजूद न

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें