फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेश्मा बनी हत्यारिन: शराब पीने को लेकर होता था रोज विवाद, पत्नी ने पति को मारा डंडा, मौके पर हुई मौत

Fri, 24 Nov 2023 10:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

मृतक के पिता राम बेलास ने बताया कि मृतक राजाराम जो शराब के नशे में घर पर पहुंचा और बड़े बेटे सोनू को कुछ अपशब्द कहने लगा और उसे डंडे से मारने के लिए दौड़ा। इसी बीच विवाद कुछ ज्यादा बढ़ गया। पत्नी ने पति के सिर पर डंडा मार दिया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के छितही प्रहलाद का पुरवा मूड़ाडीहा जप्ती में शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद में पत्नी द्वारा पति को डंडे से सिर पर मारने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन कर घटना का साक्ष्य इकट्ठा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

        
36 वर्षीय राजाराम पुत्र रामबेलास और उनकी पत्नी रेशमा के बीच आपसी विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर डंडे से हमला कर दिया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के पिता राम बेलास ने बताया कि मृतक राजाराम जो शराब के नशे में घर पर पहुंचा और बड़े बेटे सोनू को कुछ अपशब्द कहने लगा और उसे डंडे से मारने के लिए दौड़ा। 

इसी बचाव के बीच में मृतक की पत्नी रेशमा आ गई और कहने लगी की तुम दारू पीकर परिवार में विवाद करते हो और डंडा छीन कर पति के सिर पर मार दिया। जिससे राजाराम तुरंत वहीं गिर पड़ा। जब तक लोग चिकित्सक के पास ले जाते तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र और विधि विज्ञान टीम मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


घटना के संबंध में स्वजन से जानकारी हासिल कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। मृतक राजाराम अपने चार भाइयों में सबसे छोटा भाई था, जो मुंबई में राजगीर का कार्य करता था और अभी 10 दिन पूर्व घर आया था। मृतक के दो बेटे एक बेटी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि प्रथम दृश्य मामला आपसी विवाद का ही लग रहा है। अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

शराब की लत बनी राजाराम की मौत की वजह
थाना क्षेत्र के मूड़ाडीह जप्ती में पति-पत्नी के विवाद में पति की मौत के मामले में मृतक के पिता राम बेला ने बताया कि राजाराम अक्सर शराब पीकर घर पर आता और पत्नी-बच्चों को गालियां देता था। जिसको लेकर कई बार पहले भी पति-पत्नी और घर के अन्य सदस्यों में विवाद हो चुका था। शराब पीने को लेकर उन्होंने भी कई बार राजाराम को मना किया। लेकिन इसके बाद भी राजाराम की आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार को उसकी इसी आदत की वजह से हुए विवाद ने उसकी जान ले ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें