रुधौली। थाना क्षेत्र के बारीजोत के पास अचानक सामने बकरी आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक पर सवार दंपती गिर पड़े। पत्नी के सर पर पीछे की तरफ चोट आने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत रुधौली के शांति नगर वार्ड निवासी रमेश गुप्ता उर्फ पप्पू अपनी पत्नी ज्ञानमती के साथ बाइक से खलीलाबाद से रुधौली अपने घर पर आ रहे थे। बारीजोत के पास उनकी बाइक के सामने अचानक बकरी आ गई। जिससे अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। घटना में 40 वर्षीय ज्ञानमती को सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उन्हें सीएचसी रुधौली लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही लेकिन स्वजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने लिखित सहमति लेकर अपनी कार्रवाई को पूरा किया। संवाद