फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके गुम होने का दर्ज हुआ केस, वह रिश्तेदार के घर गया था

विज्ञापन
विज्ञापन
जिसके गुम होने का दर्ज हुआ केस, वह रिश्तेदार के घर गया था
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव का लापता छात्र को पुलिस ने ढूंढ निकाला। बताया जा रहा है कि वह स्कूल जाने के बजाए दूर के एक रिश्तेदार के पास चला गया था। परिवार के लोगों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कठौतिया निवासी एक महिला ने नगर पुलिस को दी तहरीर में लिखा था कि उनका 14 वर्षीय बेटा 23 अक्तूबर को घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। देर शाम तक उसके लौटकर न आने पर परिवार के लोग परेशान होने लगे। काफी खोजबीन के बाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर टीम बनाई और तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नगर धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि छात्र गांव के बाहर घूम रहा है। टीम पहुंची और उसे थाने लेकर पहुंची। पुलिस की पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह विद्यालय न जाकर दूर के अपने एक रिश्तेदार के घर चला गया था। वहां घूमकर वापस आ गया, मगर डर के मारे घर नहीं जा रहा था। पुलिस ने उसके परिवार वालों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें