फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भंडारे से लौटते समय मारापीटा,चार नामजद

Mon, 15 May 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के मजगवां गांव निवासी एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर रविवार को केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पैकोलिया थानाक्षेत्र के मजगवां निवासी रामपाल वर्मा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे भंडारे से खाना खाकर वापस लौटकर अपनी दुकान पर पहुंचे। तभी लाठी-डंडा सरिया लेकर चार पहिया गाड़ी से उतरकर थानाक्षेत्र के बनकटवा कन्हईजोत गांव निवासी राम बदन , मनोज कुमार, विकास कुमार, राकेश कुमार अपशब्द कहते मुझे मारने पीटने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोग बीच बचाव करने पहुंचे। उसी दौरान मेरा लड़का आया तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गये। रात में उन्हें सीएचसी हर्रैया में दवा इलाज कराया गया। थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार ने बताया कि चारों लोगों पर सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए गौर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें