फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहीं लगा नाली पर ढक्कन तो आत्मदाह करने पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के गांवगोड़िया का युवक पिछले छह माह से नाली पर ढक्कन नहीं लगने से परेशान होकर शुक्रवार को नगर पालिका के ईओ कक्ष के बाहर आत्मघाती कदम उठाने पहुंच गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। हालांकि, कर्मचारियों व अन्य लोगों की सूझबूझ से उसे बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार, गांवगोड़िया निवासी विनय यादव पिछले छह माह से मोहल्ले में बनी नाली पर ढक्कन न लगाने से परेशान था। आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी ढक्कन नहीं रखा गया। इससे क्षुब्ध होकर वह शुक्रवार शाम को नगर पालिका कार्यालय के बाहर आत्मदाह करने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें