फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गेहूं के डंठल में लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत पिपरपाती एहतमाली गांव में भीषण अग्निकांड की आशंका ग्रामीणों की सूझबूझ से टल गई। राम जानकी मार्ग के दक्षिण स्थित सिवान में शनिवार को गेहूं के डंठल (नरई) में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई, जिसने तेज पछुआ हवाओं के चलते देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें तेजी से बस्ती की ओर बढ़ने लगीं, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। गांव पर आए संकट को देखते हुए स्थानीय निवासी एकजुट हुए और राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल कई पंपिंग सेट चालू किए और पानी की बौछार शुरू की। साथ ही आग के फैलाव को रोकने के लिए ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर घेराबंदी कर दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें