फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर बिक रहा गेहूं बीज

Thu, 13 Nov 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कप्तानगंज राजकीय बीज भंडार पर पर 40 किलो की गेहूं बीज की बोरी अनुदानित मूल्य 936 रुपया से अधिक कीमत 1050 रुपये में बेची जा रही है। इसको लेकर किसानों ने हंगामा भी किया है। किसानों का आरोप है कि सरकारी गोदाम से प्रति बोरी 114 रुपये अधिक वसूला जा रहा है। जबकि शासन का निर्देश है कि अनुदानित मूल्य पर ही किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाए। किसानों ने बताया अधिक मूल्य लेकर किसानों को जबरन ट्राइकोडर्मा और कल्चर दिया जा रहा है। इस बाबत पूछे जाने पर गोदाम प्रभारी शिवम कुमार चौधरी ने बताया कि निर्धारित मूल्य से जो रुपये अधिक लिए जा रहे हैं उसके बदले किसानों को ट्राइकोडर्मा और कल्चर दिया जा रहा है। इसमें कोई अनियमितता नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें