फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गेहूं क्रय केंद्रों पर नहीं हो रही बोहनी...बिचौलिये घर से खरीद ले रहे

Fri, 19 Apr 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बसौढ़ी, सजनाखोर व महथा सजहरा में अब तक हुई खरीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। क्षेत्र में पीसीएफ, पीसीयू व खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से दर्जनभर से अधिक गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। एकाध केंद्रों पर ही अब तक खरीदारी शुरू हो पाई है। केंद्र प्रभारी बोरा न होने और किसानों के पंजीकरण न कराने की बात कह रहे हैं।
क्षेत्र में भैंसा पांडेय ए व बी, सजनाखोर, खोरिया बसौढ़ी, मनिकौरा कला, मुंडेरवा, जगदीशपुर, परसा कुमकुम, महथा सजहरा, पकड़ी चंदा, पक्का बाजार, हलौर नगरा, खैराटी, जगदीशपुर, दतूआखोर, चित्राखोर सहित 16 क्रय केंद्र खोले गए हैं। सभी क्रय केंद्र 18 दिन से संचालित किए जा रहे हैं। खोरिया बसौढ़ी 184 क्विंटल, सजनाखोर में 30, महथा सजहरा में 20 क्विंटल खरीदारी हुई है।
विज्ञापन

किसान सर्वेश उपाध्याय, अजय कुमार, शिव शंकर मिश्रा आदि ने बताया कि जब घर पर ही 2200-2300 रुपये क्विंटल गेहूं का भाव मिल जा रहा है तो कौन 2295 रुपये क्विंटल बेचने क्रय केंद्र पर ले जाएगा। सरकार को गेहूं बेचने पर तामझाम बहुत है। पहले ऑनलाइन कराओ, तहसील के चक्कर लगाकर सत्यापन कराओ, भाड़ा, पल्लेदारी आदि का खर्च उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

किसान अमर नाथ तिवारी व उमेश ने बताया कि खोरिया बसौढ़ी क्रय केंद्र पर 16 अप्रैल को गेहूं बेचा था, लेकिन अब तक रुपये खाते में नहीं आए। इससे अच्छा बिचौलिया को ही दे देता। कम से कम तुरंत रुपये तो मिल जाते। पीसीएफ प्रबंधक अमित चौधरी ने बताया कि सभी केंद्रों पर खरीदारी शुरू हो गई है, जहां कोई समस्या की जानकारी मिल रही है वहां तुरंत समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें