मुंडेरवा। नगर पंचायत के अटल नगर ( किठिऊरी) के दक्षिण सिवान स्थित ट्रांसफार्मर में शाॅर्ट शर्किट से दोपहर करीब एक बजे आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने राजकुमार भट्ट, गोकर भट्ट के कई बीघा गेहूं को राख कर दिया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नगर पंचायत से पानी का टैंकर मंगवाकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
गेहूं की फसल की क्षति का आकलन कराकर किसानों की मदद के लिए सभासद चंद्रमोहन भट्ट ने हल्का लेखपाल का सूचना दी। संवादन