फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिवान में आग लगने से गेहूं की फसल जली

Tue, 16 Apr 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। सोनहा थाना क्षेत्र पटखोली के पश्चिम तरफ सिवान में सोमवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से पटखौली निवासी जगदीश का गन्ना, इसी गांव के गणेश, राम सूरत, गंगा राम निवासी बरदवा की गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

आग की लपटों को देखकर आसपास के डढ़िया, असुरैना व पटखोली के किसान अपनी-अपनी खेत की तरफ दौड़े। बाल्टी तथा पंपिंगसेट चलाकर आग बुझाने की कोशिश में लग गए। थानाध्यक्ष उपेंद्र नाथ मिश्र ने पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने लगे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल जय प्रकाश ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील कार्यालय को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें