बनकटी। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मदरा सिवान में रविवार की दोपहर में चल रहे भूसा मशीन से अचानक उठी चिंगारी से डंठल में लगी आग से कई किसानों का गेहूं का फसल और गन्ना जल गया। इसमें मदरा में दो किसानों का व बघाड़ी गांव के अयोध्या प्रसाद, दूधनाथ, का एक-एक बीघा गेहूं व मोती हरिजन, मुनिराम, सिद्ध नाथ यादव का बुवाई के लिए खेत में छूटा करीब पांच-पांच विस्वा गन्ना जल गया। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए और अथक परिश्रम व दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया। संवाद