फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जनादेश का सम्मान, क्या खोया-क्या पाया होगी समीक्षा

Sun, 14 May 2023 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव
विज्ञापन
बस्ती। नगर निकाय चुनाव में परिणाम आने के बाद अब सभी दल अपने-अपने पार्टी की हार जीत की समीक्षा की बात कर रहे हैं। सभी ने जनादेश का सम्मान करते हुए जनता का आभार जताया है।
विज्ञापन

निकायों में भाजपा के पक्ष में मिला जनादेश
नगर पालिका में इस बार जनता से भाजपा के पक्ष में वोट दिया। पिछले चुनाव से अधिक वोट पार्टी को मिला है। नौ में से पांच नगर पंचायत में भाजपा को जनता ने पसंद किया है। नगर पालिका में हार का कारण बसपा व कांग्रेस का ठीक ढंग से चुनाव नहीं लड़ना है। यदि यह दोनो दल अपनी ताकत दिखा देते तो नगर पालिका की सीट भी जीत में बदल जाती। फिर भी इसकी समीक्षा की जाएगी।
महेश शुक्ल, जिलाध्यक्ष भाजपा

जनता ने सपा पर जताया भरोसा
समाजवादी पार्टी के नीतियों पर जनता ने एक बार फिर से भरोसा किया है। नगर पालिका की सीट चुनौती थी, जिसे जनता ने सपा की झोली में डाल दिया है। इसके अलावा निकायों में भी पार्टी का जनाधार तेजी से ब़ढ़ रहा है। कई निकायों में तो बेहद कम अंतर से चुनाव में हार मिली है। यह जनता का प्रेम ही है कि नगर पालिका सहित सभी निकायों में पार्टी के पक्ष में खूब वोट बरसे हैं। इसके लिए जनता का आभार है। -महेंद्र नाथ यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन


कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव में उतरी थी। उसे भरपूर मत भी मिले हैं। इन मतों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी धीरे-धीरे ही सही सभी वर्गोंं में अपनी पैठ बनाने लगी हे। पार्टी ने जहां भी प्रत्याशी दिए थे वहां जनता ने अपना मत देकर पार्टी पर विश्वास जताया है। इसी विश्वास को थोड़ा सा आगे ले जाना है, जिससे आने वाले चुनावों में कांग्रेस की ताकत विपक्षी दलों को नजर आने लगेगी। -ज्ञानेंद्र पांडेय, ज्ञानू जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी

बहुजन समाज पार्टी को परंपरागत वोट मिले हैं। थोड़ी सी और मेहनत होती तो पार्टी अच्छी चुनौती देती, मगर इस हार से पार्टी को सबक मिला है। अब पार्टी की मजबूती को लेकर समीक्षा की जाएगी। कहा कि सदस्य पद पर पूरे जिले में तीन तो अध्यक्ष पद पर एक सीट जीत बसपा ने अपना खाता खोल दिया है। जनादेश का सम्मान है। -जयहिंद गौतम, जिलाध्यक्ष बसपा

सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव

सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें