गौर। ट्रेन से यात्रा कर रहे पचीस वर्षीय युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ पुलिस चौकी बभनान के कर्मियों ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी गौर ले गए। जहां युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बभनान विश्वामित्र यादव ने बताया कि घायल को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेज दिया गया है। घायल युवक सनाउल हक निवासी शेर बाबर थाना मालदा पश्चिम बंगाल के रहने वाला है। संवाद