नर्सेज फेडरेशन का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर चंद्रप्रकाश तिवारी का किया गया स्वागत।
बस्ती। नर्सेज फेडरेशन उत्तर प्रदेश, ट्यूटर विंग के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी मंगलवार को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे। यहां संगठन कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। चंद्रप्रकाश जिले के एएनएमटीसी बतौर ट्यूटर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि नर्सों के हक, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई के लिए संगठन को मजबूत करना जरूरी है। संगठन बेहतर ढंग से काम कर सके इसके लिए जिले में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। अभियान चलाकर अधिक से अधिक सदस्य जोड़े जाएंगे। मौके पर राधेश्याम मौर्य, नीलम चौधरी आदि मौजूद रहीं। संवाद