फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेलवे में जेई पद पर चयनित लेखपाल का स्वागत

Fri, 25 Jul 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। सोनबरसा गांव निवासी पूर्व प्रधान रामजनक कन्नौजिया के पुत्र अजीत कुमार का रेलवे में जूनियर इंजीनियर पद चयन हुआ है। इनका चयन पिछले वर्ष लेखपाल पद पर हुआ था। जेई पद पर चयनित होने के बाद अजीत का गांव पहुंचने पर लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनकर स्वागत किया। बृहस्पतिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री रामप्यारे कनौजिया की अगुवाई में शिक्षकों ने अजीत कुमार के घर पहुंचे और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। रेलवे में चयनित जेई अजीत कुमार ने बताया कि कड़े परिश्रम के साथ यह सफलता हासिल हुई है। वह आगे भी पढ़ाई जारी रखेगा। वह सिविल परीक्षा की तैयारी कर अधिकारी बनना चाहता है। इस दौरान अधिवक्ता कृष्ण कुमार, छोटेलाल, उमाशंकर, अजय कुमार, रंजीत कुमार, राजकुमार, राजेंद्र कुमार, रामयज्ञ, रामसजीवन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें