फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महराजगंज गन्ना क्रय केंद्र से बाट चोरी

Tue, 23 Jan 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र महराजगंज से रविवार रात 50 किलो का बाट चोरी हो गया। महराजगंज कस्बे के तेलियाडीहा के पास मसौधा शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। क्रय केंद्र पर रखा 50 किलोग्राम का एक बाट जंजीर में बांधकर रखा गया था। जंजीर काटकर चोर उसे उठा ले गए। क्रय केंद्र के चौकीदार योगेंद्र कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है, मगर तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें