फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज से गन्ना क्रय केंद्रों पर शुरू होगी तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। चीनी मिल रुधौली में पेराई सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को मिल गेट से विभिन्न गन्ना क्रय केंद्रों के लिए तौल लिपिकों की टीम रवाना की गई। मिल प्रबंधन के अनुसार, बृहस्पतिवार से सभी निर्धारित केंद्रों पर गन्ने की तौल शुरू हो जाएगी। टीम को रवाना करने से पहले इकाई प्रमुख डॉ. जेपी त्रिपाठी ने तौल लिपिकों को पारदर्शी और घटतौली मुक्त तौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को तौल के दौरान किसी तरह की परेशानी न होने देने की हिदायत दी। महाप्रबंधक (गन्ना) लवकुश सिंह चौहान ने कर्मचारियों से ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा। इस दौरान सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु पांडेय ने तौल लिपिकों का मुंह मीठा कराया। आईटी हेड शेर बहादुर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें