फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: धूप ने झुलसाया, बिजली ने रुलाया

Mon, 12 Jun 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गांधीनगर में तेज धूप के कारण चेहरे ढ़क कर जाते लोग।
विज्ञापन
बस्ती। सूरज के तीखे तेवर ने जिले को झुलसा दिया है। रविवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार करने को बेताब रहा। घर से लेकर सड़क तक लोग यही कहते रहे कि आसमान से बरस रही आग से पंखे और कूलर फेल होने लगे हैं। बाकी कसर बिजली कटौती ने पूरी कर दी। रविवार को हर कोई गर्मी से हांफता दिखा।
विज्ञापन

जला देने वाली गर्मी के कारण लोग दिनभर घरों में रह रहे हैं। रविवार को छुट्टी के बाद भी बाजारों से भीड़ गायब रही। जो दिखे भी वह पसीना पोंछते नजर आए। घरों में मौजूद लोग भी पसीना बहाने को मजबूर रहे। मकान हो या दुकान, सब जगह छतों में लगे पंखों की गर्म हवा मिलने से लोगों की समझ में नहीं आ रहा कि गर्मी से कैसे बचें? जो लोग घरों से निकले थे, उन्होंने झुलसने से बचने केपूरे इंतजाम कर रखे थे। कई लोग तीखी गर्मी में हांफते दिखे। पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल रहा। वे पानी की तलाश करते दिखे। सर्वाधिक आफत उन बेसहारा गोवंश की दिखी, जो गो-आश्रय स्थल में रखे गए हैं। कहीं टीन की छत तप रही है तो कहीं खुले आसमान के तले बेसहारा गोवंश हांफते नजर आ रहे हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 20 जून के आसपास गर्मी से राहत के आसार दिख रहे हैं। तब तक लोग गर्मी से बचाव पर अधिक ध्यान दें।

बिजली ने बढ़ाई दिक्कत
- गर्मी में ओवरलोड और लोकल फाल्ट के कारण उपकेंद्रों से बिजली की कटौती होती रह-रह कर होती रही। शहर हो या गांव, हर तरफ कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। शहर के डफाली टोला, चिकवा टोला, गांधीनगर, सिविल लाइन आदि जगहों पर दिन में आधा दर्जन से अधिक बार बिजली की कटौती हुई। यह कटौती 10 मिनट से लेकर 30 मिनट तक दर्ज की गई। इसके अलावा शहर के 13 जगहों पर लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति दी जा रही है। गर्मी अधिक होने के कारण फाल्ट की समस्याएं अधिक आ रही हैं। जिससे उपभोक्ताओं को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें