बारिश होने के कारण छाता लेकर स्कूल जाते बच्चें।
बस्ती। बारिश से स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। सुबह स्कूल जाने और दोपहर में छुट्टी के समय बारिश होती रही। ऐसे में बच्चों और अभिभावकों को छाता और रेनकोट का सहारा लेना पड़ा।
दोपहर करीब 2 बजे हल्की बारिश के बीच शहर के करीब दो दर्जन स्कूलों में छुट्टी का सिलसिला शुरू हुआ। इस बीच कक्षा पांच के छात्र विशाल को लेने उनके पिता राजन सिंह रेनकोट लेकर पहुंचे थे। अमृतांश स्कूल के बाहर निकले तो वह बिना रेनकोट पहने ही सड़क पर भागने लगे। पिता राकेश ने भीगने पर बीमार होने का डर दिखाकर उसे रेनकोट पहना दिया।
इसी तरह का नजारा शहर के तमाम स्कूलों के सामने नजर आया। तमाम बच्चियां साइकिल से भीगते हुए बिना रेनकोट के भी घर के लिए निकल गईं। शहर के पचपेडि़या मार्ग पर अभिभावक के साथ बच्चे स्कूल से निकले तो बारिश के साथ कीचड़ से भी बचाव करना पड़ा। जगह-जगह पानी भरा होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। बारिश के चलते तमाम बच्चे पानी से तर-बतर हो गए।