फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बारिश के कारण विद्यालय भवन के निकट गिरा पीपल का पेड़

विज्ञापन
नगर बाजार के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर के भवन पर गिरा पीपल का पेड़। प्रतिनि​धि
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत जलालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट बारिश के कारण सालों पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। प्रधानाध्यापक अफरोज ने बताया कि दोपहर में बच्चों की कक्षाएं चल रही थीं। तभी अचानक विद्यालय के बगल स्थित पीपल का पुराना पेड़ विद्यालय के करीब गिरा। अचानक गिरे पेड़ के कारण बच्चे व शिक्षक विद्यालय भवन से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि पेड़ भवन पर नहीं गिरा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने से भवन का छज्जा थोड़ा सा क्षतिग्रस्त हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें