फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो सालों से जून में नहीं हो रही औसतन बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दो सालों से जिले में जून में औसत बारिश नहीं हो रही है, जिससे धान की रोपाई पिछड़ रही है और किसानों को खेत में पानी भर कर धान की रोपाई करनी पड़ रही है। मौसम विज्ञानी बताते हैं कि बारिश कम हाेने का असर खरीफ मौसम की फसलों पर सीधे पड़ रहा है। फसलों की तैयारी और बुवाई भी पिछड़ रही है।
विज्ञापन

जून में जिले में करीब 70 मिमी बारिश होनी चाहिए, लेकिन दो सालों से स्थिति बिल्कुल बदल गई है। यदि चालू सत्र की बात करें तो जुलाई तक भी 70 मिमी बारिश नहीं हुई है। जून में महज नौ मिमी बारिश हुई थी, जबकि 2022 में जून माह में करीब 38 मिमी बारिश हुई है। इससे पहले 2019 में 100, 2018 में 80, 2017 में 72 मिमी बारिश हुई थी।
आचार्य नरेंद्र कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र बताते हैं कि जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून दो साल से हफ्तेभर की देरी से सक्रिय हो रहा है। यही कारण है धान की रोपाई व अन्य खरीफ फसलों की बुवाई पिछड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें