फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गर्मी के साथ शहर के लोगों ने तोड़े बिजली खपत के रिकॉर्ड

Mon, 17 Apr 2023 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। इस बार अप्रैल में भीषण गर्मी के साथ बिजली खपत के भी सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं। एक महीने में शहर वासियों ने 1.60 मिलियन यूनिट बिजली की खपत कर डाली। यह पिछले साल अप्रैल के मुकाबले करीब एक मिलियन यूनिट अधिक है। इतनी खपत बढ़ने से अफसर भी हैरान हैं।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अफसर बताते हैं कि शहरी क्षेत्र के लोगों की जीवन शैली बदल रही है। अब लोग बिजली उपकरणों को ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर रहे हैं। 24 घंटे बिजली मिलने के कारण उपभोक्ता तेजी से पंखे-कूलर से एसी पर शिफ्ट हो रहे हैं। बदलती जीवनशैली का बड़ा सबूत यह है कि अप्रैल में करीब 700 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन का भार भी बढ़वाया है।
नगरीय क्षेत्र के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह ने बताया कि तापमान बढ़ने से बिजली की खपत भी बढ़ रही है। आपूर्ति बेहतर बनाए रखने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


फरवरी के मुकाबले खपत में बढ़ोतरी
बिजली विभाग से सेवानिवृत्त अभियंता एके उपाध्याय ने बताया कि बिजली खपत तरक्की का भी संकेत होता है। पिछले साल गर्मी के मुकाबले इस बार खपत अधिक है। इससे साफ तौर पर कहा जा सकता है कि अब शहरी आबादी आर्थिक रूप से समृद्धि हो रही है।
-
औसतन डेढ़ से दो हजार रुपये बिल चुका रहे परिवार
एसी व अन्य उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से अब छोटे परिवार भी हर महीने बिजली बिल पर डेढ़ से दो हजार रुपये खर्च कर रहे हैं। मोबाइल की तरह बढ़े बिजली बिल को भी लोगों ने जीवन स्तर की अनिवार्यता मानकर बजट में स्थायित्व दे दिया है। जिले के चारों वितरण खंडों में करीब 4.23 लाख कनेक्शन हैं।
विज्ञापन

-
एक नजर में शहर की बिजली खपत
अप्रैल से सितंबर तक (गर्मी)
2021-22 में 91.2 मिलियन यूनिट
22022-23 में 117.4 मिलियन यूनिट
-
अक्तूबर से मार्च तक (ठंड में)
2021-22 में 70.88 मिलियन यूनिट
2022-23 में 71.36 मिलियन यूनिट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें