फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बारिश ने कराया सर्दी का एहसास

Sun, 10 Sep 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में तीन दिनों से बारिश के चलते मौसम सुहाना बना हुआ है। बारिश की बूंदों के संग ठंडी हवाएं सर्द मौसम का अहसास करा रही हैं। शनिवार को जिले में काले घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग की मानें तो आने वालो तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। शनिवार को 14 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का दौर चलता रहा। आचार्य नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने अनुसार, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिससे अगले तीन दिनों तक बढि़या बारिश के आसार दिख रहे हैं। बताया यह बारिश धान व गन्ने की फसल के लिए संजीवन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें