फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज हवा के बाद मौसम हुआ सुहाना, उमस से राहत

Sun, 01 Oct 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दिनभर हुई उमस भरी गर्मी से शाम हाेते-होते राहत मिल गई। शाम करीब साढ़े चार बजे तेज हवा से अचानक बादल छिर आए, कहीं-कहीं छिटपुट बारिश भी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। अचानक हुए मौसम में बदलाव से लोग काफी हैरान भी हुए।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। कभी चटख धूप तो कभी अचानक घने बादल छा जाते है। धूप छावं के कारण उभस भरी गर्मी हो रही है। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान तापमान 36.5 और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर चटख धूप ने पसीने से सराबोर किया तो शाम होते होते मौसम सुहाना हो गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि औसत से कम बारिश होने के कारण उमस भरी गर्मी हो रही है। बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ऊपर रहेगा। हालांकि पूर्वी के कारण उमस कम रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें