फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति ठप, हैंडपंप से बुझा रहे प्यास

Mon, 11 Sep 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अजगैवा जंगल में स्थित पेयजल परियोजना से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। करीब 10 हजार की आबादी को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। लोग हैंडपंप का पानी पी रहे है। उल्लेखनीय है कि अजगैवा जंगल में वित्तीय वर्ष 2012-13 में जल निगम ने 1.44 करोड़ की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया था। जिससे ग्राम पंचायत के 46 पुरवों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाती थी।
विज्ञापन

पांच सालों तक इस परियोजना से पेयजल की आपूर्ति होती रही। लेकिन जब 2018 में इसे ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दिया गया तो तभी से मानो इस पर ग्रहण लग गया हो। तब से ग्रामीणों को पेयजल के लिए दिक्कतें आनी शुरू हो गईं। बजहिया के राम बृक्ष यादव ने बताया कि जब से पंचायत ने पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था संभाला है तब से कभी मोटर खराब रहता है तो कभी पाइप लाइन में लीकेज हुई रहती है। तिनहरी के धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि करीब आठ माह से पानी की आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन


- अभी हाल ही में ग्राम पंचायत का चार्ज मिला है। मामला संज्ञान में आया है देखकर इसे जल्द ही ठीक कराता हूं।
अरूणेश पाल, सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें