फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निर्माणाधीन सड़क पर किया गया पानी का छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में एसडीएम हिमांशु कुमार से की गई शिकायत के बाद नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय हो गया है। एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार को सोनहा से लेकर उकडा पोखरा पड़ाव तक निर्माणाधीन सड़क पर टैंकर से पानी का छिड़काव कराया गया। इससे कस्बेवासियों को धूल से काफी हद तक निजात मिली है। भानपुर कस्बा में बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान दुकानों के सामने खोदाई कर दी गई है। वाहनों के आवागमन के दौरान धूल उड़कर लोगों के घरों और दुकानों में जा रही थी। राहगीर भी परेशान हो रहे थे। लोगों का कहना है कि इसी तरह नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें