फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिसुही नदी का जलस्तर घटा, सड़क पर बहाव कम

Sat, 20 Jul 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी घटने से दिखने लगी सड़क, पैदल आवागमन भी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। गौर ब्लॉक के उत्तरी छोर पर स्थित बिसुही नदी का बेलवरिया घाट पर जलस्तर कम होने से बहाव भी काम हो गया है। माझा मानपुर-बेलवरिया जंगल सड़क आवागमन भी शुरू हो गया है । लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, मानसून की बारिश की शुरुआत में बिसुही नदी का जलस्तर उफान पर आ गया था।इससे माझा मानपुर गांव का संपर्क टूट गया था। आवागम के लिए ग्रामीणों को नाव का इस्तेमाल करना पड़ रहा था। हालांकि, नाव अब भी सुबह-शाम चलाई जा रही है। स्कूली विद्यार्थी नाव का इस्तेमाल करते हैं। लोग पानी में ही सड़कसे आना-जाना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों का कहना है कि जलस्तर घटने से सड़क दिखने लगी है। बीच में सड़क पर करीब 2 फीट पानी बह रहा है। जबकि एप्रोच के किनारे नाम मात्र का पानी सड़क पर है। सड़क दिखाने से लोग बाइक से इस पार से उस पार आ-जा रहे हैं। पिछले लगभग 10 दिनों से माझा मानपुर गांव टापू बना हुआ था। उसका जिले और गौर ब्लॉक से संपर्क टूट गया था। गौर ब्लॉक मुख्यालय हो या थाना या बभनान कस्बा हो लोगों को 20 किलोमीटर की दूरी अधिक तय करके लोगों को बभनान गौर पहुंचना पड़ रहा था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें