फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लाल निशान से नीचे पहुंची सरयू, ग्रामीणों ने महसूस की राहत

Wed, 30 Aug 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र में कटरिया चांदपुर तटबंध से सट कर बहती सरयू की धारा
विज्ञापन
दुबौलिया/ बस्ती। सरयू नदी अब लाल निशान से नीचे आ गई है। जलस्तर घटने से तटवर्ती गांवों के नागरिकों ने राहत महसूस की है। वहीं तटबंधों पर दबाव अभी बरकरार है। कुछ गांवों में कटान की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार मंगलवार की भोर से नदी घटने लगी है। लाल निशान 92.73 से 15 सेंटीमीटर नीचे होकर 92.580 मीटर पर नदी प्रवाहित होने लगी है। मैरुंड गांव सुविका बाबू के लिए यह राहत भरी खबर है। यहां के नागरिक नाव के सहारे ही तटबंध तक आ जा रहे हैं। जलस्तर घटने से कटान की आशंका बढ़ गई है। कटरिया- चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर से लेकर खलवा गांव तक व गौरा- सैफाबाद तटबंध पर टकटकवा से लेकर दलपतपुर तक दबाव बना हुआ है। गौरा-सैफाबाद तटबंध के अवर अभियंता विजय प्रकाश ने बताया कि जलस्तर घट रहा है। हालत सामान्य है। फिलहाल अभी कटान की सूचना नहीं है।

डीएम पहुंची बैड़ारी एहतमाली, किया कटान का निरीक्षण
गायघाट। मंगलवार को दोपहर बाद डीएम प्रियंका निरंजन कुदरहा ब्लाॅक के बैड़ारी एहतमाली के राजस्व ग्राम मईपुर बड़का पुरवा पहुंची। यहां हो रही कटान का निरीक्षण किया। कटान देखने के लिए वह अधिकारियों के साथ एक छत पर पहुंची। कटान देख उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ पीड़ितों के रहने की व्यवस्था इसी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में की जाए। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। डीएम ने यहां बच्चों से सवाल पूछे और उनसे हिंदी की किताब भी पढ़वाया। बच्चों द्वारा सही जवाब देने पर उनका पीठ भी थपथपाया। ड्रेस और जूता न पहनकर आने वाले बच्चों के अभिभावकों के खातों में धन भेजने का निर्देश दिया। ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे के आग्रह पर बाढ़ पीड़ितों को विस्थापित करने के लिए डीएम ने दो स्थान पर बंजर भूमि का अवलोकन किया। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को 200 शेल्टर रूम बनाने की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। सीडीओ से कहा कि 15 सितंबर तक गांव के प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार के एक सदस्य के नाम से जमीन आवंटित कर आवास दिलाया जाए। इस मौके पर विधायक महादेवा दूधराम, ग्राम प्रधान राम वृक्ष निषाद, ओमकार चौधरी, इंद्र प्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-

सैकड़ों बीघा जमीन नदी की धारा में हुई विलीन
मईपुर बड़का पुरवा और मदरहवा पुरवा के दक्षिण सरयू के तेज बहाव चलते सैकड़ों बीघा कृषि योग्य भूमि कटान कर धारा में विलीन हो गई है। वर्तमान में जलस्तर स्थिर होने के बाद भी कटान जारी है, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं। गांव के ज्ञानराम, राम अशीष, मोनू यादव, हनुमान यादव समेत करीब बीस परिवार के लोग अपने घर गृहस्थी का सामान टैक्ट्रर ट्राॅली पर लादकर रिश्तेदारों के यहां पहुंचा चुके हैं। भूमि के कटान होने से ग्रामीणों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्हें डीएम से अपनी पीड़ा सुनाने का मौका न मिलने का मलाल भी रहा। उनका कहना था कि अधिकारी आए और उनकी समस्या सुने बगैर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें