बस्ती। भीषण गर्मी को देखते हुए एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए रेल कर्मचारियों के सहयोग से रेलवे स्टेशन पर शक्ति कंस्ट्रक्शन की ओर से यात्रियों को निशुल्क पानी और बिस्किट का वितरण किया गया। इस भीषण गर्मी में जहां घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद, रेल कर्मचारी विशाल श्रीवास्तव, मनोज यादव, अशोक कुमार पाठक, बृजमोहन सिंहा, जितेंद्र नाथ तिवारी, अजय कुमार शर्मा, सतीश गुप्ता, शमीम अहमद, नंदकिशोर गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, सुनील कसाना आदि ने निशुल्क पानी और बिस्किट का वितरण कराया। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए जहां यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे बोर्ड की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। स्टेशनों पर पानी का इंतजाम किया गया है, जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों में कर्मचारियों के सहयोग से पानी व कुछ अन्य सामग्री का वितरण किया गया है। संवाद