फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जांच में खामियां मिलने पर निजी अस्पताल को दी चेतावनी

Fri, 20 Jun 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के दक्षिण दरवाजा स्थित एक निजी अस्पताल की जांच करने बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ डाॅ. एसबी सिंह पहुंचे। यहां कई खामियां मिलीं। अस्पताल संचालक को तत्काल कमियों को दूर करने की हिदायत दी गई। उन्होंने बताया कि शिकायत मिली थी कि अस्पताल में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसके क्रम में जांच की गई है। इस दौरान पाया गया कि अस्पताल के पास आपात कालीन निकासी द्वार नहीं है। सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली। सुधार के लिए चेतावनी दी गई। पिछले दिनों भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर बताया था कि दक्षिण दरवाजा स्थित एक निजी अस्पताल में मानकों की अनदेखी की जा रही है। पार्किंग व्यवस्था भी ढंग की नहीं है। सीएमओ डाॅ. राजीव निगम के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ मौके पर पहुंचे। पार्किंग की व्यवस्था मिली। ओपीडी में रोगी नहीं थे। फुल टाइमर चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं मिले। अस्पताल का पंजीकरण सही पाया गया। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें