बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस एवं स्वाॅट टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आशिक अली निवासी सुभई थाना वाल्टरगंज को दोपहर गायघाट के बगीचे के पास से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने सहित विभिन्न आरोपों में केस दर्ज है। संवाद