वॉल्टरगंज। मुकामी पुलिस ने 13 साल पूर्व दर्ज मामले में वांछित आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है पहचान श्री प्रसाद निवासी पिपरहिया थाना वॉल्टरगंज के रूप में हुई है। उस पर वर्ष 2013 में बलवा, मारपीट, धमकी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। संवाद