फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाल्टरगंज चीनी मिल ने किया एक करोड़ का भुगतान

Tue, 09 May 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
वाल्टरगंज चीनी मिल पर किसानो और कर्मियो के बकाया का चेक डीएम ने तहसीलदार को दिया ।
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज चीनी मिल प्रबंधन की तरफ से बकाया धनराशि का एक करोड़ रुपये भुगतान जिला प्रशासन को किया गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार तहसीलदार सदर को चेक सौंपा है। उन्होंने निर्देशित किया कि किसानों एवं श्रमिकों में प्राप्त धनराशि के आवंटन का निर्धारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बजाज ग्रुप की फेनिल शुगर मिल के नाम से संचालित वाल्टरगंज चीनी मिल वर्ष 2017-18 में पेराई खत्म करने के बाद बंद हो गई थी। तभी से यह मिल चालू नहीं हो सकी। मिल पर किसानों और श्रमिकों का लंबा बकाया था। मिल चालू करने को लेकर एवं बकाया भुगतान के लिए जनपद में अक्सर आंदोलन खड़ा होता है। भुगतान न होने पर चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ करीब 56 करोड़ की आरसी जारी की जा चुकी है। इसके अलावा इसी ग्रुप की बंद पड़ी बस्ती चीनी मिल पर भी श्रमिकों एवं किसानों का लंबा बकाया है। जिला प्रशासन ने भुगतान के लिए मिल प्रबंधन पर दबाव बनाया है। मार्च माह में प्रबंधन की ओर से 3 करोड़ 6 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। तहसील प्रशासन ने इसमें से एक करोड़ 97 लाख रुपये बस्ती चीनी मिल के श्रमिकों और एक करोड़ 9 लाख रुपये वाल्टरगंज चीनी मिल के गन्ना किसानों में वितरित कराया। दो माह बाद दूसरी किश्त एक करोड़ रुपये की आई है। डीएम ने इस धनराशि का चेक तहसीलदार को उपलब्ध करा दिया है। बताया कि इसमें से वाल्टरगंज चीनी मिल के श्रमिक और किसानों के बकाया का भुगतान कराया जाएगा। इसका निर्धारण जल्द ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें