फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सूना पड़ा रहा वाल्टरगंज थाना, डेस्क पर रोती मिलीं महिला पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। आम दिनों में फरियादियों की आवाजाही और पुलिसकर्मियों की सक्रियता से भरा रहने वाला वाल्टरगंज थाना रविवार को अपने ही थानाध्यक्ष की मौत के गम में डूबा नजर आया। थाना परिसर में सन्नाटा पसरा था। पूरा स्टाफ अपने अधिकारी की आकस्मिक मौत से बेहद दुखी दिखा। दिनभर थाने में कोई फरियादी भी नहीं पहुंचा। एक दिन पहले वाल्टरगंज थाने में सब कुछ सामान्य था। दोपहर तक थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह ने फरियाद सुनी। कुछ मीडियाकर्मियों से भी अपने चैंबर में काफी देर तक बातचीत की। उनके साथ कार्य करने वाले सभी उप निरीक्षक, सिपाही, महिला सिपाही आदि से भी वे सामान्य रूप से पेश आए। इस बीच शाम को पता चली घटना ने थाने में तैनात सभी कर्मियों को भी झकझोर दिया। घटना के बाद माहौल जानने के लिए हमारी टीम रविवार की दोपहर थाने गई तो मातमी सन्नाटा पसरा मिला। थानाध्यक्ष आवास को सील कर दिया गया था। महिला हेल्प डेस्क पर महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका यादव, शिवानी वाजपेई और रविकला चौहान मौजूद थीं। सभी की आंखों में आंसू थे। उपनिरीक्षक अरविंद राय भी बैठे नजर आए। जिस थाने में आमतौर पर फरियादियों की भीड़ रहती है, वहां रविवार को खामोशी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें