बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने भूमि विवाद में केस दर्ज किया है। ढेल्हूपुर निवासी अवधेश नरायन सिंह का आरोप है कि बुधवार को वह अपनी पैतृक जमीन की पैमाइश कराकर निशानदेही के लिए दीवार बनवा रहे थे। तभी विपक्षियों ने मौके पर पहुंचकर दीवार गिरा दी। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गांव के हनुमान सिंह, अभिषेक, गीता और माया सिंह पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद