फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मतदाताओं को ईवीएम-वीवीपैट का दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान शुरू किया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जनपद में अधिसूचना जारी होने तक यह अभियान चलेगा। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देशन में सात ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं। ये केंद्र कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न तहसील परिसरों में बनाए गए हैं। यहां मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट की कार्यप्रणाली समझाई जाएगी। कलेक्ट्रेट में एक केंद्र है जबकि छह अन्य तहसील एवं रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर संचालित हैं। हर्रैया, भानपुर, रुधौली और बस्ती सदर तहसील परिसरों में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए केंद्र हैं। मतदाता डमी मतदान से वोट डालने की प्रक्रिया और वीवीपैट पर्ची की जानकारी प्राप्त करेंगे। इसका उद्देश्य युवा और पहली बार मतदान करने वालों को प्रक्रिया से परिचित कराना तथा विश्वास बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें