फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज डायरी दो

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने रैली निकालकर किया मतदान के लिए जागरूक
विज्ञापन

टिनिच (बस्ती )। क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगैवा जंगल परिसर में मतदाता जागरूक अभियान के तहत रंगोली, मेहंदी, पोस्टर व मतदाता जागरूकता गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य इंदिरा श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। रैली खलवा बजहिया, तिनहरी, निद्धीपुर होते हुए बजहिया गांव के गुड्डू यादव के घर जाकर समाप्त हुई। मौके पर प्रधान प्रतिनिधि चंद्र शेखर चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश वर्मा, हरिओम गिरी, अभिमन्यु मिश्र, संदीप गुप्ता, विवेक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें