फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन, शस्त्र पूजन के साथ मनाई विजयादशमी

Mon, 06 Oct 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रविवार को शिवहर्ष किसान डिग्री कॉलेज परिसर में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और देशभक्ति पर आधारित शौर्य कलाओं का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुद्वारा कमेटी कंपनीबाग के प्रबंधक हरि सिंह बबलू ने किया। मुख्य वक्ता गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि संघ की शताब्दी यात्रा को समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। आरएसएस अखंड भारत की कल्पना लिए हिंदू समाज के प्रत्येक वर्ग को एकता के ढांचे में खड़ा करने का सतत अभियान चला रहा है। इस मौके पर नगर संघ चालक सुनील मिश्रा, पलक, आशुतोष, नगर कार्यवाह आशीष, नीरज, सर्वेंदु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें