बाइक रैली निकालते वित्तविहीन शिक्षक।
- फोटो : amar ujala
बस्ती। विभिन्न मांगों के समर्थन में वित्तविहीन शिक्षक संगठन मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। बुधवार को पांचवें दिन भी संगठन के शिक्षकों ने बोर्ड की कॉपियां नहीं जांचीं। इन्होंने शिक्षामंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया। मूल्यांकन बहिष्कार पर डटे रहने का संकल्प दोहराया। वित्तविहीन शिक्षक संगठनों की बुधवार को हुई बैठक में बृहस्पतिवार से आंदोलन को और तेज करने पर भी चर्चा की गई। आंदोलित शिक्षक नेताओं का प्रतिनिधिमंडल चारों मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेता रहा। वित्तविहीन गुट के जिला अध्यक्ष प्रभु नाथ पाण्डेय, महामंत्री रजवंत यादव, अर्जुन यादव, माध्यमिक शिक्षक महासभा के प्रदेश मंत्री रमेश कर पाठक, अनिल तिवारी, सूर्य नारायण उपाध्याय, बागी गुटके जिला अध्यक्ष इंद्रसेन, डॉ अनिल श्रीवास्तव अगुवाई में शिक्षकों ने प्रदर्शन कर शिक्षामंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान विजय यादव, प्रदीप पाण्डेय, राजेंद्र प्रताप सिंह, हरी राम यादव, मानवेंद्र सिंह, उमा पाल सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, राकेश कुमार पाठक, कृपा शंकर तिवारी, आलोक कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।