बस्ती। विश्व हिंदू परिषद की मासिक बैठक शनिवार को प्रेस क्लब में हुई। अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने समीक्षा की। हिंदू हितों की रक्षा के साथ ही अन्य गतिविधियों पर चर्चा हुई। कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण की रूप रेखा पर विचार किया गया। निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई को नए सिरे से संगठन का गठन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की सहमति पर गठन होगा। विजय शंकर शुक्ला, लक्ष्मीराम मिश्रा, गोपाल, सौरभ तिवारी, संदीप, जय प्रकाश दास, अमरजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह, बाल कृष्ण सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद