बस्ती। शासन स्तर से वर्चुअल माध्यम से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा की गई। अच्छी प्रगति पर संतोष जताया गया। शासन की टीम ने सीएमओ से कहा कि वह सुनिश्चित करें कि टीम अपने सामने लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाए। बुधवार को सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने प्रत्येक टीम से सक्रियता के साथ कार्य लेने के निर्देश दिए। लक्ष्य सफलता पूर्वक हासिल होना चाहिए। इसमें ढिलाई न होने पाए। कहा कि यह पूरा प्रयास किया जाए कि टीम किसी को फाइलेरिया रोधी दवा देकर न आए, बल्कि उन्हें अपने सामने ही खिलाए। विद्यालयों में भी छात्र छात्राओं को फाइलेरिया रोधी की दवा का सेवन अवश्य कराए। लोगों को इस दवा से होने वाले लाभ को भी बताया जाए। संवाद