- सांसद के प्रयास से संभव हो पाया मार्ग का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ। साधन सहकारी समिति पचानू परिसर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इसमें प्रधानमंत्री ने नवनिर्मित देईपार-चौकवा मार्ग का वर्चुअल लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सांसद हरीश द्विवेदी के प्रयास से इस मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना से कराया गया है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया है। सभी सड़कें चकाचक हैं। क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि विकास कार्यों को समय से पूरा कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। इस मौके पर एसडीएम आशुतोष तिवारी, बीडीओ अनिल कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह, मगन शुक्ल, विद्या मणि सिंह, दिनेश दुबे, अंकुर वर्मा आदि मौजूद रहे।
...
नाली निर्माण पूरा कराने की मांग
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से तैयार देईपार-चौकवा मार्ग के नाली का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया है। देईपार गांव के कृष्ण गोपाल, समीम शेख, मुकेश चंद्र, उदयभान, सुभाष चंद्र, राम सुरेश आदि ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। डीएम ने कहा कि शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।