फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घट-बढ़ रहा तापमान... अस्पतालों में वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े

Wed, 15 May 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अधिकतर वायरल फीवर व खांसी के रोगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में वायरल फीवर, सर्दी, खांसी व सांस के मरीज अधिक आ रहे हैं। मंगलवार को ओपीडी में करीब 800 मरीज आए। इनमें 40 प्रतिशत मरीज वायरल संक्रमण के मिले। इसके अलावा आंखों में भी कई मरीजों के दिक्कत पाई गई है। भीड़ के चलते ओपीडी कक्ष के बाहर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डाॅ. अंकित चतुर्वेदी के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण अस्थमा के रोगी भी बढ़ गए हैं। वायरल के मरीजों से पूरी ओपीडी पटी रहती है। 200 मरीजों की ओपीडी में 80 से 90 मरीज केवल बुखार के मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज कराने आईं गांधीनगर की रीता ने बताया कि तीन दिन से बुखार है। तेल धूप के कारण डाॅक्टर को नहीं दिखा पाई। मंगलवार को डाॅक्टर को दिखाया तो वायरल होने की बात बताया। तीन दिन की दवा दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. वीकेे सोनकर ने बताया कि कई दिनों तक मौसम हल्का ठंडा तथा दिन में गर्मी से वायरल फीवर का संक्रमण बढ़ जाता है। खांसी व छींक से यह तेजी से फैलता है। ओपीडी में 800 से 900 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें