बहादुरपुर। कुदरहा ब्लाॅक के पियारेपुर निवासी विपिन त्रिपाठी को दुबई में आयोजित युवा सम्मेलन में भाग लेने के लिए चुना गया है। युवा सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए मार्च में आवेदन मांगा गया था। इस सम्मेलन में 80 देशों के युवा अपने विचार रखेंगे। विपिन त्रिपाठी को अंतरराष्ट्रीय संकट प्रबंधन पर अपने विचार रखने के लिए शुक्रवार को पत्र मिला। उन्हें यह अवसर मिलने पर भाजपा नेता प्रेमसागर तिवारी, सुरेंद्र प्रसाद, अभयशंकर, अवधेश श्रीवास्तव, सैय्यद अहमद, रामसजीवन, रामगोपाल आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।