रानीपुर लाद गांव में हिंसक जानवर के खौफ से पहरा देते ग्रामीण
दुबौलिया। हिंसक जंगली जानवर ने रानीपुर लाद गांव में मंगलवार की देर रात घर के बाहर टहल रहे 28 वर्षीय लक्षण पर हमला कर दिया। इसके कुछ देर बाद पड़ोस के गांव बरदिया कुंवर में भी एक महिला पर हमला करने की सूचना है। ताबड़तोड़ हमले से आसपास के सात-आठ गांव के लोगों में दहशत फैल गई है। रानीपुर लाद से सटे सूदीपुर, बरदिया कुंवर, साड़पुर, रमना तौफीर आदि गांवों में लोग खुद को घरों के कैद कर लिया है। कई ग्रामीण अपने बच्चों और मवेशियाें को सुरक्षित करने में जुट गए। लोग लाठी-डंडा लेकर गांव के चारों तरफ पहरा दे रहे हैं। संवाद