बस्ती। सदर ब्लॉक के ग्राम नौगढ़ में भारतीय किसान यूनियन (भदौरिया ) गुट के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों समेत ग्रामीणों व किसानों ने शनिवार को भी रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक रिंग रोड पर सर्विस लेन की मांग पूरी नहीं हो जाती धरना अनवरत चलता रहेगा। अध्यक्षता वीरेंद्र मौर्य ने की। नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह कर रहे हैं। इस दौरान राहुल पटेल सुधीर, छोटे सिंह, अवधेश यादव, अमित पांडेय, अमन पांडेय, रामधनी पांडेय, विनोद यादव, शिवदयाल यादव, राम संवारे आदि मौजूद रहे। संवाद