भानपुर। साइबर अपराधों को रोकने के लिए सोनहा पुलिस ने ग्राम औडजंगल दुर्गापुर में ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा अभियान के तहत जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक महेश सिंह के नेतृत्व में साइबर पुलिस टीम ने डिजिटल फ्रॉड और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जरूरी सुझाव दिएये। पुलिस ने लोगों को अजान कॉल से सावधान रहने और अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी (वन-टाइम पासवर्ड), बैंक विवरण या पिन साझा न करने की सलाह दी। साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने या वेव साइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया। संवाद