सल्टौआ। ब्लाॅक रोड पर लगा इंडिया मार्क हैंडपंप एक साल से खराब पड़ा है। ग्रामीणों के समक्ष पीने के पानी की समस्या है है। राम सजीवन, प्रेम प्रकाश, धर्मेंद्र, फूलचंद का कहना इस समस्या से निजात के लिए ग्राम प्रधान व सचिव से कई बार कहा गया लेकिन हैंडपंप की मरम्मत का काम नहीं हो रहा है। एडीओ पंचायत वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि हैंडपंप सही कराने के लिए सचिव को निर्देशित किया गया है। संवाद