फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीडीओ की जांच के दौरान ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के दीक्षपार गांव में जांच करने पहुंचे बीडीओ के सामने शिकायत कर्ता ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा। तब जाकर मामला शांत हुआ। दीक्षापार गांव में शिकायत कर्ता विष्णु प्रसाद शुक्ल ने प्रधान के ऊपर आरोप लगाया था कि आंबेडकर पार्क के सुंदरीकरण के कार्य में फर्जी भुगतान निकाल लिया गया है। बीडीओ भवानी प्रसाद इस मामले की जांच करने पहुंचे थे। इसी बीच शिकायत कर्ता अपने समर्थकों के साथ पंचायत भवन में आकर हंगामा करने लगे। मौके पर डायल 112 की टीम बुलानी पड़ी। बीडीओ ने बताया कि शिकायतकर्ता के आरोप निराधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें